loading

1 MUKHI RUDRAKSH KE LABH

  • Home
  • Blog
  • 1 MUKHI RUDRAKSH KE LABH

1 MUKHI RUDRAKSH KE LABH

रुद्राक्ष में 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने का बहुत महत्व है । यह रुद्राक्ष भगवान शिव के बहुत करीब है। अतः इसके धारण मात्र से जातक आरोग्यता , प्रसन्नता, सफलता की तरफ अग्रसर हो जाता है, चुनाव में विजय, राज सत्ता से सुख, प्रतिस्पर्धा में सफलता आदि के लिए यह रुद्राक्ष रामबाण सबित होता है। यह व्यक्ति के गंभीर पापों से मुक्ति में सहायता भी करता है, यह मन की शांती भी प्रदान करता है, इसे धारण करने वाले की इन्द्रियां उसके वश में होकर ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति की तरफ ले जाती है। तथा जो व्यक्ति धन-दौलत और भौतिक चीजों की चाहत करते हैं उन्हें एक मुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए।


1 मुखी रुद्राक्ष साक्षात् शिव स्वरूप है, इसके प्रतिनिधि ग्रह सूर्य हैं, इससे धारण करने के लिए शिव पंचाक्षरी मन्त्र ॐ नमः शिवाय से अभिमंत्रित करना अनिवार्य है।



1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के 12 मुख्य फायदे

  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले के जीवन एवं घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले के शत्रु स्वयं परास्त हो जाते हैं।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से हृदय रोग समाप्त होता है तथा ह्रदयघात से रक्षा होती है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक बिमारियों में लाभ मिलता है तथा मन को शांति प्राप्त होती है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले की औरा (अभामंडल) मजबूत होता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि तथा व्यक्तित्व का विकास होता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाला व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण पा लेता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति आंख, रक्त विकार तथा सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पा लेता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को समाज में सम्मान एवं आदर प्राप्त होता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति शरीर में उच्च रक्तचाप BP धीरे धीरे नियंत्रित होने लगता है और कम दवाई से ही BP शांत रहता है।
  • * 1 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शिक्षा में आ रही रुकावट दूर होती है

।। इति शुभम् ।।

X